फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two parties clashed in land dispute burnt hut in agra

Agra Crime: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, फूंक दी झोपड़ी

Sun, 27 Nov 2022 10:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Nov 2022 10:14 PM IST
सार

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर निबोहरा गंगा सागर ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट हुई है। झोपड़ी जलने की जांच की जा रही है। अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी।

विज्ञापन
Two parties clashed in land dispute burnt hut in agra
आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  थाना निबोहरा क्षेत्र का गांव पूरा मोहरदिल में रविवार को जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। हमले में तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे की झोपड़ी फूंक दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन

ये है मामल 

रविवार की शाम करीब पांच बजे गांव निवासी प्रभु दयाल और रामनिवास पक्ष में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। बताया गया है कि रामनिवास के पूर्वजों ने प्रभु दयाल के पूर्वजों को गांव में रहने के लिए जमीन दी थी। इधर, राम निवास पक्ष के परिवार में जब बंटवारा हुआ तो उन्होंने प्रभु दयाल से जमीन खाली करने को कहा। प्रभु दयाल के विरोध करने पर मारपीट हो गई। इसी दौरान प्रभु दयाल पक्ष की एक झोपड़ी में आग लगा दी गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े - Agra: महिला मरीज को अकेले देखता था डेंटिस्ट पति, इसलिए पत्नी ने छोड़ा साथ, अब इस शर्त पर हुआ समझौता
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही तहरीर मिलने का इंतजार 

प्रभु दयाल पक्ष ने रामनिवास पक्ष के लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर निबोहरा गंगा सागर ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट हुई है। झोपड़ी जलने की जांच की जा रही है। अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed