फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two parties clashed in Jasmai, vandalizing the vehicle and firing

Agra News: जासमई में भिड़े दो पक्ष, गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए की फायरिंग

Wed, 05 Feb 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in Jasmai, vandalizing the vehicle and firing
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव जासमई में मंगलार रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इनमें जमकर मारपीट हुई। एक गाड़ी में तोड़फोड़ के साथ ही फायरिंग भी एक पक्ष ने कर दी। बुधवार को एसपी सिटी राहुल मिठास ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के मूल में जमीनी विवाद सामने आया है।
विज्ञापन

एक पक्ष की ओर से शिशुपाल सिंह ने गांव के दिनेश प्रधान, सर्वेंद्र उर्फ सौरव, नितिन, बाबू लाल, अमित, आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि वह दरवाजे पर बैठे थे। तभी दिनेश सिंह, सर्वेंद्र व नितिन ने गाली गलौज की। विरोध करने पर उनकी पिटाई की गई।
विज्ञापन

पिस्टल से फायर किए जाने का भी आरोप है। नितिन, बाबूलाल, अमित, आकाश ने गांव के अजीत की बोलेरो और पप्पू की पिकअप में तोड़फोड़ की। दूसरे पक्ष से सर्वेंद्र सिंह ने ऋषि देव सिंह, बड़े लला, पप्पू, सोनू, छोटे लला, अर्पित, बाबा के खिलाफ मारपीट, फायरिंग व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम जयपाल की आटा चक्की पर बैठे थे, वहां आरोपियों ने आकर उनकी पिटाई की और धमकी दी। जयपाल व शिशुपाल पक्ष के बीच बंटवारे में पशुओं को जगह पर बांधने का विवाद है। एसपी सिटी ने बताया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना जमीनी विवाद में होने का कारण अभी तक सामने आया है।


वीडियो हुआ वायरल
गांव जासमई में मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ की घटना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अधिकारियों की ओर से वीडियो फुटेज भी जांच के लिए कब्जे में लिए गए हैं। उपद्रव करने वालों की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed