फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two parties clashed at the gate of the registry office

Agra News: रजिस्ट्री कार्यालय के गेट पर भिड़े दो पक्ष

Fri, 06 Oct 2023 06:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 06 Oct 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed at the gate of the registry office
रजिस्ट्री कार्यालय के गेट पर भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। रजिस्ट्री कार्यालय के गेट पर बैनामा को लेकर दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के चलते वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया।

थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर असरोई निवासी बदन सिंह के पुत्र संदीप ने बताया कि पिता बदन सिंह ने नगला दिक्क के प्रमोद कुमार से एक बीघा खेत गिरवी रखकर डेढ़ लाख रुपया उधार लिया था। एक बीघा की जगह उसका सात बीघा खेत लिखवा लिया। चकबंदी के दौरान संदीप को इस बात की जानकारी हुई। उसने रुपया वापस कर खेत वापस करने की बात कही। लेकिन विपक्षी ने वापसी बैनामा नहीं किया। प्रमोद कुमार और उनकी पत्नी आशा देवी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार को पता चला कि प्रमोद कुमार की पत्नी आशा देवी उसके खेत का बैनामा किसी अन्य को करने के लिए तहसील आई है। इस पर वह भी पहुंच गया। रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर दोनों पक्षों में वाद विवाद के बाद मारपीट हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस झगड़ा कर रहे दोनों पक्ष के लोगों को पकड़ कर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed