फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two nodal officers' sallary hold, ration distribution

राशन वितरण के दो नोडल अधिकारियों का रोका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 07 Apr 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
two nodal officers' sallary hold, ration distribution
कासगंज। डीएम को लगातार शिकायत मिल रहीं थीं कि नोडल अधिकारी राशन वितरण पर नजर नहीं रख रहे हैं और न हीं राशन का अवशेष समायोजित कराया जा रहा है और न हीं रजिस्टर व अन्य प्रपत्र सत्यापित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने इस तरह की लापरवाही पर दो महिला नोडल अधिकारियों के खिलाफ अप्रैल माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। वहीं, स्पष्टीकरण भी मांगने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हर्षिता माथुर ने ग्राम पंचायत पवसरा की गीता देवी की राशन की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्डधारकों को राशन बांटा जा रहा था, लेकिन स्टॉक रजिस्टर चैक किया तो नोडल अधिकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विनीता देवी ने स्टॉक रजिस्टर सत्यापित नहीं किया। जिलाधिकारी ने इसे लापरवाही माना। इसी तरह ग्राम पंचायत बिर्सुआ के राशन डीलर संतोष कुमार की दुकान के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी शकुंतला देवी ने पिछले माह का राशन समायोजित नहीं कराया और स्टॉक सत्यापित नहीं किया। जिलाधिकारी ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया। दोनों ही नोडल अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए और डीएसओ के समक्ष तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राशन वितरण के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें एवं अवशेष समायोजित कराएं व स्टॉक का सत्यापन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed