फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two named in case of raping a minor

Agra News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो नामजद

Wed, 17 Jan 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two named in case of raping a minor
कासगंज। पटियाली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो आरोपियों ने एक नाबालिग को दुष्कर्म का शिकार बनाया। घटना के समय नाबालिग शौच के लिए गई थी। घर लौटकर पीड़िता ने परिवार के लोगों को घटना से अवगत कराया। परिजन घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराए। इसमें दोनों आरोपियों को नामजद किया गया। पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश की।
विज्ञापन

दुष्कर्म की यह वारदात मंगलवार को हुई। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पटियाली कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व मारपीट की धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। दोनों ही आरोपी थाना अमांपुर क्षेत्र के नगला तेज गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक का नाम अवधेश और दूसरे का चंद्रवीर हैं। दोनों का किशोरी के गांव में आना जाना रहता है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर गोविंद वल्लभ शर्मा ने टीम के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed