फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two munnabhai caught during up board exam in agra

यूपी बोर्ड: आगरा में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्नाभाई

Thu, 14 Feb 2019 10:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
two munnabhai caught during up board exam in agra
परीक्षा देते हाईस्कूल के छात्र

यूपी बोर्ड हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में गुरुवार को आगरा जिले में दो मुन्नाभाई पकड़े गए। एक परीक्षार्थी को मोबाइल के साथ पकड़ा गया। वहीं, तुलाराम इंटर कॉलेज, मलपुरा में बाहरी तत्व परीक्षा केंद्र में घुस गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर खदेड़ा। 

विज्ञापन


पंडित गेंदालाल मेमोरियल इंटर कॉलेज, बबरौद, अछनेरा में केंद्र व्यवस्थापक राकेश गौतम ने मुन्नाभाई पकड़ा। यहां परीक्षार्थी मुरारी की जगह उसका बड़ा भाई दयाशंकर परीक्षा दे रहा था। प्रवेशपत्र की जांच में फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। दयाशंकर के पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया गया। केंद्र व्यवस्थापक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
पंडित मूंगाराम इंटर कॉलेज, मोहनपुरा सैंया में भी एक मुन्ना भाई पकड़ में आया। यहां केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर रहे थे। परीक्षार्थी रवि कुमार राना की जगह हरिओम परीक्षा दे रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेटिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार ने हरिओम के खिलाफ सैंया थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी गिरफ्तार है। जीएसके इंटर कॉलेज, किरावली में केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को मोबाइल के साथ पकड़ा। अनुचित सामग्री के इस्तेमाल के आरोप में कार्रवाई की गई।  

वहीं, तुलाराम इंटर कॉलेज, मलपुरा में बाहरी तत्व परीक्षा केंद्र में घुस गए थे। कक्ष निरीक्षक पर नकल कराने का दबाव बना रहे थे। केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी। पुलिस ने केंद्र पर पहुंचकर बाहरी तत्वों को बाहर खदेड़ा। 

500 रुपये में प्रधानाचार्य ने दिया था ठेका

थानाध्यक्ष मलपुरा ने बताया कि पंडित मूंगाराम इंटर कॉलेज, मोहनपुरा सैंया में पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी हरिओम कुसैड़ा, मनिया, धौलपुर (राजस्थान) का रहने वाला है। वह इंटर पास है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे बरपुरा, बृथला स्थित रामजीलाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रमाकांत त्यागी ने परीक्षा देने के लिए भेजा था। 

एक परीक्षा के लिए 500 रुपये तय किए थे। प्रवेश पत्र पर भी प्रधानाचार्य की मुहर है। इस पर फर्जी परीक्षार्थी सहित प्रधानाचार्य रामाकांत त्यागी को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने प्रधानाचार्य की धरपकड़ के लिए दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गए। आशंका है कि कई और फर्जी परीक्षार्थी भेजे गए हैं।

केंद्र पर अव्यवस्था पाई गई 

तुलाराम इंटर कॉलेज, मलपुरा में बाहरी तत्वों के घुसने की सूचना पर उड़नदस्ता प्रभारी उप निरीक्षक, संस्कृत शिक्षा साधना यादव टीम के साथ निरीक्षण के लिए पहुंची। परीक्षा केंद्र पर पांच कक्षों में सीटिंग प्लान ठीक नहीं पाया गया। उसको व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। एक कक्ष निरीक्षक के स्नातक में अंग्रेजी विषय रखा था, उसे रिलीव कराया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed