फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two more people recovered health after coronavirus infection in agra

#LadengeKoronaSe : आगरा के दो और लोगों ने जीती कोरोना से जंग, जल्द लौटेंगे घर

Tue, 17 Mar 2020 12:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Mar 2020 12:48 AM IST
सार

आगरा के छह में से दो और मरीजों को अब जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

विज्ञापन
two more people recovered health after coronavirus infection in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली के पहले मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए आगरा के छह में से दो और मरीजों को अब जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इनकी एक रिपोर्ट निगेटिव आई है और दूसरी रिपोर्ट मिलने का सफदरजंग अस्पताल प्रबंधन को इंतजार है।
विज्ञापन


इनसे पहले आगरा के चार मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इन मरीजों में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया था। ये सभी एक ही परिवार के हैं। 
विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बलविंदर सिंह ने बताया कि जल्द ही तीन मरीजों को छुट्टी दी जा सकती है। इनमें दो आगरा और एक दिल्ली निवासी है जो पेटीएम कंपनी में काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा निवासी जूता कारोबारी और उनके बेटे की रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं है लेकिन एहतियात के तौर पर दोबारा जांच के लिए पुणे स्थित प्रयोगशाला में उनके सैंपल भेजे हैं। उधर, इनके ठीक होने की खबर आते ही इन्हें लेने के लिए घर से ड्राइवर को कार लेकर भेज दिया गया है।

14 दिन के उपचार से हो गए ठीक 

कोरोना वायरस का संक्रमण शरीर में 14 दिन रहता है। इस अवधि में मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा जाता है। स्वस्थ होकर आए लोगों ने बताया कि उपचार के दौरान उन्हें संक्रमण रोकने की दवाएं दी गई। 

उन्होंने हौसला रखा, इसलिए खास तकलीफ नहीं आई। शरीर में 14 दिन में वायरस का संक्रमण समाप्त हो जाता है। इसके बाद फिर से जांच कराई जाती है। इसके नेगेटिव आने पर छुट्टी दी गई।

पूरी तरह से ठीक हुआ जूता कारोबारी परिवार भगवान और सरकारी व्यवस्थाओं का आभार जता रहा है। परिजनों का कहना है कि वायरस की पुष्टि होने पर डर जरूर लगा, लेकिन इलाज की व्यवस्थाओं को देखकर उनको उम्मीद बंधी। इच्छाशक्ति और लोगों की प्रार्थना का दवाओं से ज्यादा असर हुआ। 


कोरोना से जीती जंग: एक परिवार के चार लोग स्वस्थ होकर घर लौटे, दिल्ली में चल रहा था इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed