फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three More Child Death In Pinahat From Dengue And Viral Fever

बुखार का कहर: बाह-पिनाहट में दो बच्चों सहित तीन की मौत, आगरा में डेंगू मरीजों की संख्या पांच सौ के पार

Wed, 27 Oct 2021 05:09 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 Oct 2021 05:09 PM IST
सार

देहात क्षेत्रों में बुखार का अधिक प्रभाव देखने को मिल रहा है। बुखार से अब तक कई गांवों में दर्जनों मौत हो चुकी हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े सिर्फ तीन मौत की पुष्टि कर रहे हैं। पिनाहट कस्बा में ही करीब तीस से अधिक की मौत हो चुकी है। पिनाहट क्षेत्र में एक महीने के दौरान अब तक 36 बच्चों सहित 38 लोगों की बुखार जान ले चुका है। 

विज्ञापन
Three More Child Death In Pinahat From Dengue And Viral Fever
बुखार से हुई बच्चों की मौत् - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेंगू और वायरस बुखार का कहर देहात क्षेत्रों में थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को पिनाहट में दो और बच्चों सहित तीन की मौत बुखार से हो गई। बच्चों की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग का रवैया लचर है। पिनाहट में अब तक बुखार से तीस से अधिक लोगों ने दम तोड़ दिया है। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन

पिनाहट में सबसे अधिक बच्चों की मृत्यु

बुखार से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिनाहट के गांव जगतूपुरा में बुखार से छह वर्षीय आर्यन पुत्र वीरेंद्र सिंह, मोहल्ला बावन टूला निवासी कमल किशोर की पांच माह की बेटी सृष्टि की बुखार से मौत हो गई। 

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि जगतूपुरा निवासी आर्यन को तीन दिनों से बुखार आ रहा था। धौलपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। वहीं मोहल्ला बाबन टूला निवासी कमल किशोर की 5 माह की पुत्री सृष्टि को 10 दिनों से बुखार आ रहा था। बाह कस्बे के एक अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। मंगलवार की रात उसकी भी मौत हो गई। पिनाहट क्षेत्र में एक महीने के दौरान अब तक 36 बच्चों सहित 38 लोगों की बुखार जान ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने दी सांत्वना
ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र में बुखार से बच्चों की हुई मौत पर उनके घर शोक संवेदना देने के लिए विधायक रानी पक्षालिका सिंह पहुंचीं। क्षेत्र के गांव पलोखरा, जगतूपुरा, कस्बा पिनाहट के मोहल्ला चांदनी चौक में शोक संवेदना व्यक्त कीं। विधायक ने बच्चों के परिजनों से मिलकर परिवार को ढांढस बंधाया। परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कन्हई तोमर, ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर भदौरिया  भी मौजूद थे।

 
आगरा में पांच सौ के पार डेंगू मरीज
आगरा में बुधवार को डेंगू के 11 नए मरीज मिले हैं। अब आगरा में डेंगू के 500 मरीज हो गए हैं। 10 साल में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। वहीं अब तक तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया ऑडिट में दो मरीजों की डेंगू से मौत  की पुष्टि हुई है। एक मरीज की सितंबर में मौत हुई थी। अब तक तीन मरीज की मौत डेंगू से हुई है।

आगरा में डेंगू के बढ़ते मामले: अब तक 500 मरीज मिले, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed