फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two more accused arrested In Case Of Group Misdeed With Employee Girl In Home Stay In Agra

होम स्टे में सामूहिक दुष्कर्म: नौकरी का दिया लालच, फिर शराब पिलाकर बारी-बारी लूटी आबरू; पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे

Fri, 08 Mar 2024 03:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Mar 2024 03:17 PM IST
सार

ताजगंज के होम स्टे में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने युवती को शराब पिलाकर दरंदिगी की थी। 

विज्ञापन
Two more accused arrested In Case Of Group Misdeed With Employee Girl In Home Stay In Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के रिच होम स्टे में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के केस में पुलिस ने दो और आरापियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पहले छह आरोपियों को जेल भेज चुकी थी। पुलिस विवेचना में सामने आया था कि युवती 1.5 साल से चंगुल में फंसी थी। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर देह व्यापार कराया जा रहा था। 
विज्ञापन


रिच होम स्टे ताजनगरी फेज-2 में चलता था। इसे रवि ने किराये पर लिया था। 10 नवंबर 2023 को एक युवती होम स्टे से चीखती हुई बाहर आई थी। उसके सिर में कांच की बोतल से प्रहार किया गया था। लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी। लोगों ने युवती का वीडियो बनाया था। होम स्टे में कुछ युवक उसे खींचकर ले जा रहे थे। वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई थी। पांच को पकड़ लिया था। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


1.5 साल से कर रहे थे शोषण
केस में रवि राठौर, जितेंद्र, देव किशोर, मनीष कुमार, सोनू, अशोक, सोनू नामजद थे। रवि राठौर, जितेंद्र, देव किशोर, मनीष कुमार, अंकुश और रिया को जेल भेजा गया था। इन छह के खिलाफ चार्जशीट लगाई है। दो आरोपी अशोक और सोनू फरार थे। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। रिच होम स्टे रवि ने 45 हजार में किराये पर लिया था। युवती ने बयान में बताया कि वह 1.5 साल पहले एक होटल में काम करने गई थी। तभी आरोपियों से मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed