{"_id":"61ba3e437d6cb40fcd5d7be7","slug":"two-miscreants-of-the-gang-who-robbed-by-rumbling-arrested-agra-news-agr5179144200","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजी कर लूट करने वाले गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजी कर लूट करने वाले गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहाबाद। टेंपो में बैठकर टप्पेबाजी कर लूटने वाले गैंग के दो बदमाशों को बुधवार फतेहाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
थाना फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि टेंपो में बैठकर महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर जेवरात लूटने वाले गैंग के दो बदमाश कस्बे के शमसाबाद चौराहे के पास खड़े हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा।
पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम शादाब निवासी कच्चा तालाब के पास, कमाल खां, शाहगंज, आगरा और हमीद निवासी अवधपुरी थाना जगदीशपुरा बताया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि इन दोनों ने पिछले दिनों फतेहाबाद में एक टेंपो में एक महिला के पास से जेवर और नकदी पार की थी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि इन बदमाशों के पास से एक मंगलसूत्र, 2300 रुपये बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। संवाद