फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two miscreants arrested in police encounter on Agra Lucknow Expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के समीप मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, लूट-चोरी का माल बरामद

Sat, 11 May 2019 06:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 May 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
two miscreants arrested in police encounter on Agra Lucknow Expressway
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के समीप शुक्रवार देर रात एसटीएफ और आगरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। जबकि तीन बदमाश मौका पाकर फरार हो गए। पकड़े गए दोनों बदमाश लूटपाट और चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। 
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों में प्रवेश उर्फ पोदी पुत्र ओम प्रकाश निवासी बुढाना, थाना ताजगंज और योगेश पुत्र रामकिशन निवासी रामनगर कालौनी, वर्तमान पता बीयर बार के पीछे, बाईपास फतेहाबाद हैं। इनके कब्जे से बाइक सहित लूट का काफी सामान बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


आरोपी योगेश एक माह पूर्व ही जेल से छूटा था। उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी थी। पकड़े गए दोनों बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर कस्बा और आसपास के इलाकों में वारदात को अंजाम देते थे। दोनों बदमाशों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बदमाश हुए फरार

फरार बदमाशों में श्यामू यादव, राधे उर्फ फौजी यादव, निवासी निर्भय की गढ़ी पचोखरा एवं अजय चौहान निवासी नगला गोबर थाना बरहन हैँ। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस दबिश दे रही है।  

बता दें कि आगरा जिले में मतदान संपन्न होने के बाद लूट और डकैती की कई वारदात हो चुकी हैं। फतेहपुर सीकरी में तो तेल कारोबारी की हत्या कर डाका डाला गया था। पुलिस अभी तक किसी भी वारदात को खुलासा नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed