फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two miscreants arrested in police encounter in agra

आगरा डकैती कांड: पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो लुटेरे, मुठभेड़ में लगी गोली, इलाज के दौरान मौत

Sat, 17 Jul 2021 04:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Jul 2021 04:49 PM IST
सार

मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस से 19 किलो सोना और 5.5 लाख रुपये नकदी लेकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
two miscreants arrested in police encounter in agra
मुठभेड़ स्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना कमलानगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन फाईनेन्स कम्पनी में कर्मचारियों से लगभग 19 किलोग्राम सोना और साढ़े पांच लाख रुपये लूट कर फरार बदमाशों से थाना एत्मादपुर पुलिस की खंदौली चौराहे के पास मुठभेड़ हुई। बदमाश मनीष पांडेय निवासी जैननगर, थाना उत्तर फिरोजाबाद और निर्दोष कुमार निवासी रसीदपुर, कनैटा, फिरोजाबाद गोली लगने से घायल हो गए। उनके कब्जे से लूट का करीब आधा माल, दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। मुठभेड़ के दौरान फरार दो अन्य बदमाश की पहचान नरेन्द्र उर्फ लाल व अंशु हुई। दोनों घायल बदमाशों की अस्पताल में दौरान इलाज मृत्यु हो गई है। आईजी नवीन अरोरा ने बताया कि दो बदमाशों की मौत हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि कमला नगर में सेंट्रल बैंक रोड पर पुलिस चौकी के पास चार मंजिला मार्केट की पहली मंजिल पर मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड का ऑफिस है। कंपनी में शाखा प्रबंधक विजय नरवरिया, सहायक शाखा प्रबंधक सोनू शर्मा, कर्मचारी रंजीत और विष्णु शर्मा ड्यूटी पर थे। कर्मचारी प्रियंका शर्मा छुट्टी पर थीं। शाखा प्रबंधक  विजय नरवरियाने बताया कि दोपहर 2:15 बजे दो बदमाश ग्राहक बनकर आए। उन्होंने एक अंगूठी दिखाकर दस हजार रुपये का ऋण मांगा। बाद में तीन और बदमाश आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने भी सोने पर ऋण की बात की। विजय नरवरिया केबिन से उठकर चले गए। बदमाशों से सोनू शर्मा केबिन में बात कर रहे थे। तभी बदमाशों ने हथियार निकाले और चारों कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। अपने साथ लाई साफी से हाथ-पैर और मुंह बांध दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान तमंचों की बंट और लात-घूंसों से पिटाई की। इसके बाद विजय नरवरिया को गोली मारने की धमकी देकर चाबी लेकर स्ट्रांग रूम खुलवा लिया। अलमारी में रखे जेवरात के डिब्बों को तीन बदमाशों ने चार बैग में रख लिया। तकरीबन 25 मिनट बाद बदमाश भाग गए। 15 मिनट बाद एक ग्राहक  कंपनी के ऑफिस में आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमों को लगाया। 

संबंधित खबर- आगरा में सवा आठ करोड़ की डकैती: बदमाशों ने मणप्पुरम गोल्ड के ऑफिस से 17 किलो सोना-नकदी लूटी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed