फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two miscreants arrested for blowing 50 thousand rupees by cutting their pockets

जेब काटकर 50 हजार रुपये उड़ाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 08 Jun 2022 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested for blowing 50 thousand rupees by cutting their pockets
बाह। जेब काटकर 50 हजार रुपये उड़ाने वाले दो बदमाश मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उन्होंने कस्बे में हुई चोरी की दो वारदातों को अंजाम देने की बात भी कुबूल की है। पुलिस ने उनसे नकदी, जेवरात, तमंचे और बाइक बरामद किए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नौगवां निवासी वीरी सिंह की शुक्रवार को जैतपुर में जेब काटकर 50 हजार रुपये लूट लिए गए थे। पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की जांच कर रही थी। मंगलवार को कान्हरपुरा की पुलिया पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एसओ जैतपुर अवनीत मान ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम विशाल और छोटू उर्फ विशाल निवासीगण विष्णुपुरा बाह बताया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तमंचा, बाइक, 17200 रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में उन्होंने जेब काटकर 50 हजार रुपये उड़ाने की बात भी कुबूल की।
विज्ञापन

उन्होंने तीन महीने पहले कैंजरा रोड से दो घरों से चोरी की वारदात में भी संलिप्तता का खुलासा किया। एक घर में 200-300 रुपये और दूसरे घर में 25 हजार रुपये और जेवरात मिले थे। पुलिस ने छोटू उर्फ विशाल की निशानदेही पर विष्णुपुरा स्थित घर की अलमारी से 26 हजार नकद और विशाल के घर के संदूक से जंजीर, अंगूठी, चांदी की पाजेब आदि जेवरात बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक जैतपुर ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ 8 से 12 मुकदमे दर्ज हैं। चेकिंग टीम में सौरभ सिंह, राकेश कुमार, अंकित कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed