{"_id":"610446188ebc3e090a76bb7a","slug":"two-minors-arrested-for-gang-rape-of-girl-mainpuri-news-agr501914697","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दो नाबालिग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दो नाबालिग गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 10 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो किशोर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पकड़े गए आरोपियों को जुवैनाइल कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस पीड़िता के बयान न्यायालय में दर्ज कराएगी।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि उनकी 10 वर्षीय पुत्री शौच के लिए जा रही थी। तभी दो किशोर आरोपियों ने बेटी को पकड़ कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने दो किशोर आरोपियों को गांव से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से थाने लाकर पूछताछ की गई। पुलिस अब पीड़िता के बयान न्यायालय में दर्ज कराएगी। वहीं आरोपियों को जुवैनाइल कोर्ट में पेश किया गया।