फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two minor girls moved from Mainpuri to Delhi to become singers by bicycle

Mainpuri: सिंगर बनने के लिए मैनपुरी से साइकिल लेकर चली गईं दो बच्चियां, पुलिस ने दिल्ली से ढूंढ निकाला

Wed, 01 Jun 2022 12:34 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 12:34 AM IST
सार

मैनपुरी की दो बालिकाओं ने सिंगर बनने के लिए ऐसा कदम उठा लिया, जिससे उनके परिजन परेशान हो गए। दोनों साइकिल लेकर दिल्ली चली गईं। 

विज्ञापन
Two minor girls moved from Mainpuri to Delhi to become singers by bicycle
पुलिस ने बरामद की दोनों बालिकाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के तुलसी वाटिका की रहने वाली दो बालिकाएं सिंगर बनने की ख्वाहिश लेकर सोमवार को घर से साइकिल से निकल पड़ीं। बस में बैठकर दिल्ली पहुंच गईं। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को उन्हें सकुशल ढूंढ निकाला। उन्हें परिजन की सुपुर्दगी में दिया गया।

विज्ञापन


तुलसी वाटिका के रहने वाले विनय कुमार की 11 वर्षीय पुत्री ने इंटरनेट मीडियो पर एक कोरियाई शो को देख कर सिंगर बनने का सपना पाल लिया। 11 साल की बच्ची ने इसके लिए घर से जाने का इरादा भी कर लिया, पास ही रहने वाली 10 वर्षीय सहेली माधुरी को अपने इरादे बताकर साथ कर लिया। 

विज्ञापन

बस में साइकिल रखकर ले गईं दिल्ली

सोमवार को दोनों घर से साइकिल लेकर निकल गईं। रास्ते में एक बस में साइकिल को रखने के बाद वह लोग दिल्ली जा पहुंचीं। इधर, जब दोनों बच्चियां घर नहीं लौटी तो उनके परिजन परेशान हो गए। उन्होंने इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह को सूचना देकर तलाशने की गुहार लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई विपिन तोमर सहित एक टीम मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली में तलाश करती रही। रातभर चली तलाश के बाद बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया। मंगलवार की शाम को बच्चियां कोतवाली पहुंची तो वहां मौजूद परिजन के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। दोनों बच्चियों को माता-पिता की सुपुर्दगी में देने के साथ ही परिजन को भी आगे से ख्याल रखने की हिदायत दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed