फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two middle-aged brothers shot dead bodies found in the house in firozabad

फिरोजाबाद: 50 साल के व्यक्ति ने छोटे भाई की हत्या कर दी जान, आर्थिक तंगी से थे परेशान

Tue, 13 Jul 2021 09:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Jul 2021 09:27 AM IST
सार

गोली लगी हालत में दोनों भाई एक ही कमरे में मिले। एक के शव के ऊपर रायफल रखी थी। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें आर्थिक तंगी का जिक्र है। 

विज्ञापन
Two middle-aged brothers shot dead bodies found in the house in firozabad
चारपाई पर शव और पास में रखी रायफल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति ने गोली मारकर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मार ली। अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई। दोनों अधेड़ उम्र के थे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी की बात लिखी है। 

विज्ञापन


घटना थाना पचोखरा के गांव हिम्मतपुर की है। मंगलवार तड़के गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने 50 वर्षीय प्रेमशंकर के मकान से गोली चलने की आवाज सुनी। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो होश उड़ गए। प्रेमशंकर और उसके छोटे भाई प्रेमचंद (48) को गोली लगी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


एक की मौके पर ही हो गई थी मौत
मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बताया कि प्रेमचंद्र कमरे में मृत मिला है, जबकि उसका बड़ा भाई प्रेमशंकर को घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी भी मौत हो गई। एक शव के ऊपर बंदूक रखी मिली है। घटना के वक्त यह दोनों ही मकान में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रेमशंकर के दो पुत्र हैं, वो अपनी ननिहाल में थे। प्रेमशंकर की पत्नी ने 20 साल पहले आत्मदाह कर लिया था। छोटे भाई प्रेमचंद की शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने बताया कि छोटे भाई के सीने में तो बड़े भाई ने अपने पेट में सटाकर गोली मारी है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अशोक कुमार ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है। बड़े भाई ने ही छोटे भाई की हत्या कर खुद को गोली मारी है। दोनों भाई आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। मृतकों के बेटों को सूचना दे दी गई है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed