{"_id":"616879238236a65fd179dc70","slug":"two-men-of-amethi-died-due-to-truck-collision-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में हादसा: ट्रक की टक्कर से अमेठी के दो युवकों की मौत, बाइक से जा रहे थे दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में हादसा: ट्रक की टक्कर से अमेठी के दो युवकों की मौत, बाइक से जा रहे थे दिल्ली
Fri, 15 Oct 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:08 AM IST
सार
अमेठी के रहने वाले दोनों युवक बाइक से दिल्ली जा रहे थे। फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गए। दोनों युवक दिल्ली में फूल बेचने का काम करते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में बुधवार को गुंजन चौराहे के समीप बाइक अचानक सामने आए ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने उपचार के लिए जाते समय दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। देर शाम युवकों के परिजन भी सिरसागंज पहुंच गए। दोनों युवक अमेठी जिला के रहने वाले थे।
विज्ञापन
अमेठी जिले के थाना शिवरतन गंज के गांव कोलवा निवासी श्याम (35) पुत्र चंद्रभूषण अपने साथी शीतल प्रसाद (36) पुत्र रामसुमेर के साथ बाइक से दिल्ली जा रहा था। दोनों युवक दिल्ली में फूल बेचने का काम करते थे। बाइक सवार दोनों युवक बुधवार देर रात सिरसागंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गुंजन चौराहा के समीप पहुंचे। तभी कट से निकले ट्रक से दोनों युवक टकरा गए।
विज्ञापन
हादसे में शीतल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल श्याम को जिला अस्पताल लेकर चली, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सिरसागंज आजाद पाल सिंह का कहना है कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है, चालक फरार है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन