फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two men found dead at different places in agra

आगरा: अलग-अलग स्थानों पर मिले दो युवकों के शव, नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 23 Mar 2022 12:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 12:41 PM IST
सार

आगरा में बुधवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों मृतकों की अभी पहचान नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है।  

विज्ञापन
two men found dead at different places in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में बुधवार की सुबह अलग-अलग जगहों पर दो युवकों के शव मिले हैं। एक युवक का शव जॉय हैरिस इंटर कॉलेज के पास पेड़ से लटका मिला, जबकि दूसरा शव रामबाग में पुल के नीचे पड़ा मिला। दोनों मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन

कॉलेज के पास पेड़ पर लटका मिला शव 

थाना सदर क्षेत्र के जॉय हैरिस इंटर कॉलेज के पास बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला मान रही है। मृतक की उम्र करीब 40 साल बताई गई है। 

विज्ञापन

रामबाग पुल के नीचे मिला शव

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रामबाग फ्लाईओवर के नीचे भी एक युवक का शव मिला है। थाना प्रभारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे बनी बेंच पर युवक का शव मिला है। पास में बीड़ी-माचिस और दवा का पत्ता रखा था। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने किसी तरह का नशा किया होगा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed