{"_id":"675a522b523f5251000b7117","slug":"two-lanes-of-delhi-highway-will-be-closed-for-elevated-track-of-agra-metro-2024-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: आगरा-दिल्ली हाईवे की दो लेन होंगी बंद...रूट का सर्वे हुआ पूरा, बदलेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: आगरा-दिल्ली हाईवे की दो लेन होंगी बंद...रूट का सर्वे हुआ पूरा, बदलेगी यातायात व्यवस्था
Thu, 12 Dec 2024 11:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:32 AM IST
सार
आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर के अंतिम तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड हैं। यहां पर जनवरी में एलिवेटेड ट्रैक के लिए बैरिकेडिंग शुरू कर दी जाएगी, जिसके चलते दिल्ली हाईवे की दो लेन बंद की जाएंगी।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो के लिए सुरंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा मेट्रो के एलिवेटेड ट्रैक के लिए जनवरी से हाईवे पर बैरिकेडिंग शुरू हो जाएगी। इसमें दो लेन बंद करनी पड़ेंगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम हाईवे पर आठ मीटर चौड़ाई में बैरिकेडिंग करेगी। बाकी की चार लेन पर यातायात गुजरेगा।
विज्ञापन
उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर के अंतिम तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड हैं। इनमें आईएसबीटी सर्विस रोड पर बन रहा है। यहां से ट्रैक हाईवे के बीच में आ जाएगा जो सिकंदरा तक पहुंचेगा। इसके लिए हाईवे की छह लेन में से दो लेन बंद कर दी जाएंगी। डिवाइडर के दोनों ओर चार- चार मीटर सड़क को घेरकर बैरिकेडिंग करेंगे। यातायात व्यवस्था के लिए गार्ड और पुलिस भी सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसबीटी पर पिलर बनाने का कार्य चल रहा है। जनवरी में दूसरे स्टेशन का कार्य शुरू होगा। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पुलिस-प्रशासन, यूपीएमआरसी के अधिकारियों ने सर्वे भी कर लिया है। जनवरी से हाईवे के मध्य बैरिकेडिंग शुरू होगा।
पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर मंदिर स्टेशन तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। आरबीएस और राजामंडी भूमिगत स्टेशन का निर्माण पूरा हो चुका है। राजामंडी से आगरा कॉलेज, आगरा कॉलेज से एसएन मेडिकल कॉलेज और एसएन मेडिकल काॅलेज से मन:कामेश्वर स्टेशन तक खुदाई हो रही है।