फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two lakh theft from a house in broad daylight in Muradpur

मुरादपुर में दिनदहाड़े एक घर से दो लाख की चोरी

Wed, 20 Oct 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two lakh theft from a house in broad daylight in Muradpur
मैनपुरी। बरनाहल के गांव मुरादपुर में बुधवार की सुबह चोर एक मकान में पिछले दरवाजे से घुस आए। चोरों ने बड़े इत्मीनान से छज्जा पर रखे बक्सा के ताले तोड़ कर करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी अनिल कुमार के बहनोई की मृत्यु हो गई थी। इसकेे चलते वह बहनोई के घर जनपद इटावा के गांव सराय एसर गए थे। घर पर पत्नी मालती देवी ही मौजूद थीं, बुधवार की सुबह जब मालती सो रहीं थीं, तभी चोर घर के पिछले दरवाजे से अंदर दाखिल हुए और अलमारी का लॉक तोड़ने के बाद छज्जा पर रखे बक्सा को खोल लिया।
विज्ञापन

चोर बक्सा में रखे एक हार, सोने की चार चूड़ी, टॉप्स सहित करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। मालती ने जागने के बाद जब कमरा अस्त व्यस्त देखा तो चोरी की जानकारी हुई। अनिल ने घर में हुई चोरी के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed