{"_id":"603cd2fc2c40fb1fc33dfd6e","slug":"two-labourers-died-after-fell-from-the-under-construction-building-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: आटा मिल की इमारत से गिरकर दो राजमिस्त्रियों की मौत, मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: आटा मिल की इमारत से गिरकर दो राजमिस्त्रियों की मौत, मजदूर घायल
Tue, 02 Mar 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
आगरा: घटनास्थल पर पड़ा मजदूर का जूता
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के रिंग रोड स्थित श्यामलाल रोलर फ्लोर मिल में प्लास्टर और मरम्मत कार्य में लगे दो राजमिस्त्री और मजदूर पाड़ में लगे लकड़ी के तख्ते टूटने से 45 फीट ऊंचाई से नीचे आ गिरे। हादसे में दोनों राजमिस्त्रियों की मौत हो गई, जबकि मजदूर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि संजय प्लेस निवासी उमेश चंद गोयल की रिंग रोड पर श्यामलाल रोलर फ्लोर मिल है। मिल के एक हिस्से में बने भवन में दो महीने से मरम्मत कार्य चल रहा है। इस कार्य में 10-12 मजदूर लगे हुए थे। सोमवार दोपहर को तकरीबन 45 फुट पर चार मजदूर कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
टीकमगढ़, मध्य प्रदेश निवासी राजमिस्त्री ब्रजलाल (60) पुत्र पलटू, मोनू (35) और मजदूर चुन्ना लकड़ी के तख्तों से बनी पाड़ पर खड़े हुए थे। मजदूर प्रेमचंद ने पुलिस को बताया कि अचानक लकड़ी के तख्ते टूट गए। इससे ब्रजलाल, मोनू और चुन्ना जमीन पर नीचे आ गिरे। 30 फुट पर दीवार में लगे गार्डर से ब्रजलाल और मोनू के सिर टकराए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
हादसे के बाद तीनों को अस्पताल लेकर गए। जहां मोनू और ब्रजलाल की मौत हो गई। वहीं चुन्ना की हालत गंभीर बनी है। दोपहर एक बजे सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। वहीं ब्रजलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोनू के शव को परिजन घर ले गए।
राजमिस्त्री के परिवारों में मचा कोहराम
हादसे में दोनों राजमिस्त्री की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। हादसे में मरने वाले ब्रजलाल दो महीने पहले आगरा आए थे। उनके साथ ही पत्नी शकुंतला, बेटा भरत, दामाद पुष्पेंद्र और बेटी सुनीता भी थी। वह भी मजदूरी करते थे।
परिजनों ने पुलिस से कहा कि वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं, लेकिन पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर भी शव ले जाने की बात कही। उधर, मोनू के परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है। मोनू मरम्मत कार्य का ठेका लेने वाले ठेकेदार का बेटा था।