{"_id":"5d6662d58ebc3e93d33e4ab6","slug":"two-laborers-died-during-clean-the-safety-tank-in-kosikaln-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
Wed, 28 Aug 2019 05:37 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 28 Aug 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपाल बाग में एक मकान के सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर घायल हो गया। जिसें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गोपाल बाग की लक्ष्मीनगर कालोनी की है।शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिक सुरेश भाटिया के मकान के सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए मजदूरों को ठेका दिया था। दोपहर को हरिओम, विष्णु एवं दीपक को लेकर सेप्टिक टैंक की सफाई करने लिए पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले टैंक में दीपक उतरा। जो कि टैंक में पहुंचते ही बेहोश हो गया। टैंक में बेहोश दीपक को बचाने के लिए वहां खड़ा विष्णु उतरा तो वह भी बेहोश होकर टैंक में ही रह गया। जब दोनों लोग टैंक से बाहर नहीं आए तो हरिओम रस्सी बांधकर उन्हें बचाने के लिए टैंक में उतर गया। लेकिन वह भी वहां पहुंचते ही बेहोश हो गया।

यह देखकर लोगों ने रस्सी से उसे बाहर खींच लिया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से सेप्टिक टैंक तुड़वाया और मजदूरों को बाहर निकाला। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
गोपाल बाग चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना में विष्णु 25 वर्ष पुत्र मदन उम्र 25 निवासी वाटर वर्क्स कोसीकलां एवं दीपक 26 पुत्र मंगल उम्र 26 वर्ष निवासी वाल्मीकि बस्ती को मृत घोषित कर दिया।
जबकि हरिओम पुत्र सुरेश उम्र 26 वर्ष निवासी रामनगर कोसीकलां को प्राथमिक उपचार देने के बाद मथुरा रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार का कहना है कि मृतकों के परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

एक-एक करके उतरे दस फीट गहरे टैंक में
गोपाल बाग पर सेप्टिक टैंक की सफाई को एक-एक करके तीन मजदूर दस फीट गहरे टैंक में उतर गए। उनके पास सुरक्षा संबधी कोई उपकरण भी नही थे। दीपक को टैंक में गिरने के बाद उसकी मदद के लिए विष्णु कूद गया। वह उसे बाहर निकलाने का प्रयास करता।
लेकिन उससे पहले ही विष्णु भी बेहोश होकर गिर पड़ा। जब टैंक में दोनों की कोई हरकत नहीं हुई तो बाहर खड़े हरिओम ने भी दोनों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाते हुए टैंक में उतर गया।
गनीमत यह रही कि हरिओम में रस्सी को अपने शरीर से बांध लिया था। वह भी जैसे ही टैंक में पहुंचा बेहोश हो गया। ऊपर खड़े लोगों को घटना का आभास हो गया और उन्होंने फौरन समय रहते ही हरिओम को ऊपर खींच लिया। जिससे उसकी जान बच गई।