फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two laborers crushed by unknown vehicle in Etah one dead other is in serious condition

कोहरे में नहीं दिखे साइकिल सवार: एटा में अज्ञात वाहन ने कुचल दिए दो मजदूर, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Sun, 14 Jan 2024 05:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Jan 2024 05:12 PM IST
सार

घने कोहरे में मजदूरी के लिए जा रहे साइकिल सवार मजदूरों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दोनों को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया। रास्ते में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 

विज्ञापन
Two laborers crushed by unknown vehicle in Etah one dead other is in serious condition
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना जैथरा क्षेत्र स्थित गांव मोर्चा के पास रविवार की सुबह साइकिल से मजदूरी करने जाते समय दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इसके बाद परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां से दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही एक मजदूर ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे मजदूर को आगरा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जैथरा थाना क्षेत्र के गांव अंगरैया निवासी विजयपाल सिंह (32) की मौत हुई है, जबकि गांव का ही पप्पू सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक के भाई भोजराज सिंह ने बताया कि साइकिल से गांव कलवरिया में मजदूरी करने के लिए भाई सुबह करीब 8.30 बजे साइकिल से निकला था। साथ में गांव का पप्पू भी जा रहा था। गांव मोर्चा के पास अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन भाई ने आगरा पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि पप्पू का इलाज आगरा में भर्ती करके कराया जा रहा है, हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


जबकि एक अन्य हादसे में बृजेश कुमार निवासी कस्बा सकीट घायल होने पर मेडिकल कॉलेज में शनिवार की देर शाम भर्ती कराया गया है। इसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष जैथरा राज कुमार ने बताया कि साइकिल सवार मजदूरों को अज्ञात वाहन ने रविवार की सुबह टक्कर मार दी थी। इनको आगरा रेफर किया गया, एक युवक की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed