कोहरे का कहर: कासगंज में तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, युवक और युवती की मौत
कोहरा शुरू होते ही सड़क हादसे बढ़ने लगे हैं। कासगंज जिले में 12 घंटे में दूसरा हादसा हुआ। कोहरे के कारण ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक और युवती की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले में सोमवार को कोहरा के कारण 12 घंटे में दूसरा सड़क हादसा हो गया। सहावर क्षेत्र में एटा रोड पर क्षेत्र के ग्राम फरोली के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार एक युवक मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे पूर्व रविवार रात को कोहरे के कारण नदरई क्षेत्र में बोलेरो कार पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
सहावर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में विनय (19) निवासी रामनगर और सावित्री (25) निवासी जलालपुर की मौत हुई। सुबह लगभग 10 बजे विनय और सावित्री टेंपो में सवार हुए। सहावर से चाड़ी के लिए टेंपो उन्हें लेकर जा रहा था। कोहरा काफी अधिक था। ग्राम फरोली के समीप पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में सामने से टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार विनय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सावित्री गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग गया। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल सावित्री को अस्पताल पहुंचाया, जहां पहुंचकर उसने दम तोड़ दिया।
सड़क हादसे की जानकारी पुलिस ने मृतकों के परिजनो को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ट्रक चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
निजी स्कूल में शिक्षिका थी सवित्री
सावित्री चांड़ी के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका की नौकरी करती थी। वह एक पैर से दिव्यांग थी, लेकिन उसमें आत्मविश्वास कम नहीं था। वह किसी पर बोझ नहीं रहना चाहती थी। वह केए कॉलेज कासगंज में एमए में अध्यनरत थी। जिसकी पढ़ाई के खर्च के लिए वह निजी विद्यालय में शिक्षिका की नौकरी कर रही थी। उसके भाई रामकुमार ने बताया कि वह अपने को कभी कमजोर नहीं समझती थी और अपनी दिव्यागंता को कभी आड़े नहीं आना दिया। वह सरकारी शिक्षिका बनना चाहती थी। इसी के चलते वह निजी विद्यालय में शिक्षिका के पद बच्चों को शिक्षा दे रही थी।
वाहन चलाते समय कोहरे में बरते सावधानी
- कोहरे में वाहन की गति धीमी रखें
- फॉग लाइट का प्रयोग करें
- कोहरे में आगे चल रहे किसी वाहन को ओवर टेक करने से बचे।
- कोहरे में आगे वाले वाहन से अपनी गाड़ी निश्चित दूरी रखते हुए चलाएं।
- वाहन के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगवाएं।