{"_id":"617e25e18f5b1133ed12dc50","slug":"two-killed-after-truck-collides-with-bike-and-scooter-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत, देर रात जवाहर पुल पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत, देर रात जवाहर पुल पर हुआ हादसा
Sun, 31 Oct 2021 10:43 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:43 AM IST
सार
आगरा में शनिवार रात को हुए एक हादसे ने दो परिवार की खुशियां छीन लीं। मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में जवाहर पुल पर शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बाइक और स्कूटर सवार तीन लोग ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि मृतकों में रामनगर, शाहगंज निवासी गौरव और स्वामीबाग, दयालबाग निवासी दयालशरण हैं। वहीं दयालशरण के बेटे अगम शरण घायल हो गए। अगम और दयालशरण स्कूटर और गौरव बाइक पर थे। तीनों वाटर वर्क्स की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान ट्रक ने बाइक और स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। उधर, इस हादसे ने दिवाली से पहले दो परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन