फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two inter-state ganja smugglers caught at Cantt station 27 kg of goods recovered

Agra: कैंट स्टेशन पर पकड़े गए दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर, 27 किलो माल बरामद

Tue, 13 Sep 2022 07:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Sep 2022 07:19 PM IST
सार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 27 किलो गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय दो गांजा तस्करों को पकड़ा है।  

 

विज्ञापन
Two inter-state ganja smugglers caught at Cantt station 27 kg of goods recovered
गांजा जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कैंट स्टेशन पर आने वाली विभिन्न राज्यों की ट्रेनों से गांजे की तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मंगलवार को आरपीएफ ने आगरा कैंट स्टेशन से विशाखापट्टनम से गांजा लेकर आ रहे अन्तर्राज्यीय दो गांजा तस्करों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से 27 किलो गांजा बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रेलवे मो. मुश्ताक द्वारा चलती ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर आपराधिक घटनाओं एवं मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रविवार के इसके तहत की गई चेकिंग के दौरान जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर विक्रम सिंह पुत्र जयपाल और गोपाल सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से टीम ने 27 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विक्रम सिंह ग्राम दीनवालाडखानी थाना फतेहपुर जिला सीकर राजस्थान का रहने वाला है, वहीं गोपाल सिंह ग्राम खाकोली थाना सदर कोतवाली जिला सीकर राजस्थान का है। पूछाताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे लोग विशाखापट्टनम से गांजा लेकर आते हैं, जो छोटी-छोटी पुड़ियां बना कर अपने आस-पास के इलाके में नशा करने वाले लोगों को बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed