{"_id":"63ee68d15d4d4096ee0cd6d4","slug":"two-including-pradhan-son-died-in-a-road-accident-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: सड़क हादसे में फरैंदा प्रधान के इकलौते पुत्र सहित दो की मौत, चाचा सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: सड़क हादसे में फरैंदा प्रधान के इकलौते पुत्र सहित दो की मौत, चाचा सहित तीन घायल
Fri, 17 Feb 2023 08:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Feb 2023 08:15 AM IST
सार
थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को ले गए हैं। वह चाचा के साथ बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन
सूर्यांश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार की रात हुए सड़क हादसों में फिरोजाबाद के एक प्रधान के इकलौते पुत्र सहित दो की मौत हो गई। प्रधान का पुत्र अपने चाचा के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। हादसे में चाचा भी घायल हो गए। अन्य हादसों में दो लोग घायल हुए हैं। इनको रेफर किया गया है।
थाना बागवाला क्षेत्र स्थित गांव कंसुरी के पास बुधवार की रात करीब नौ बजे रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार सूर्यांश (14) निवासी फरैंदा थाना एका जिला फिरोजाबाद की मौत हुई है। जबकि चाचा सुरजीत घायल हुआ है। सूर्यांश प्रधान प्रदीप कुमार का इकलौता बेटा था। पिता के चचेरे भाई जगदीश की ससुराल गांव नगला मोहन थाना जैथरा में शादी समारोह में शामिल होने चाचा के साथ बाइक से जा रहा था। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को ले गए हैं।
वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र आगरा रोड स्थित गांव अमरगोजिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दिनेश कुमार (40) निवासी नगला शीश थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद की बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे मौत हुई है। परिजन ने बताया कि एटा से दावत खाकर घर लौट रहा था। जबकि गांव हरसिंहपुर के पास प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार दुष्यंत कुमार निवासी गांव हंसपुर थाना निधौली कलां और प्रताप सिंह निवासी रसीदपुर थाना जैथरा घायल हुए हैं। दोनों को आगरा रेफर किया गया है।