{"_id":"64723c829762a044500ca154","slug":"two-including-innocent-died-in-the-havoc-of-rain-mainpuri-news-c-25-1-171389-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आंधी बारिश के कहर में मासूम सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आंधी बारिश के कहर में मासूम सहित दो की मौत
Sat, 27 May 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 27 May 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को तेज आंधी और बारिश ने एक मासूम सहित दो लोगों की जान ले ली। करहल क्षेत्र में जहां एक किशोरी की बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं एलाऊ क्षेत्र में एक चार माह की बच्ची की टीन के नीचे दब गई। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना करहल क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी राजकुमार जाटव का पुत्र अनमोल (16) सुबह बाग में आम तोड़ने के लिए गया था। वह बाग में पहुंचा, इसके कुछ देर बाद ही तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बिजली कड़कने लगी। अनमोल बारिश से बचने के लिए एक आम के पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया। तभी उस पर बिजली गिरी और मौके पर ही मौत हो गई। बारिश थमने के बाद उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने पेड़ के पास जाकर देखा तो किशोर मृत अवस्था में था। जानकारी होने के बाद रोते बिलखते परिजन बाग में पहुंचे। अनमोल का शव घर ले गए। उधर सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे में किशोर की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव औंग निवासी रामानंद कठेरिया शनिवार की सुबह घर पर थे। पत्नी चार माह की पुत्री जयंती को घर के बाहर टीन शेड के नीचे लिटाकर कोई काम करने लगी। इस बीच तेज आंधी आई और टीनशेड चारपाई पर लेटी मासूम पर गिर गया। जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। टीन शेड हटाने के बाद बच्ची को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने बच्ची को उपचार दिया गया। कुछ ही देर में उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन बच्ची का शव लेकर गांव लौट गए।