फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two including bangle sit operator died after being hit by a train in Firozabad

Firozabad: ट्रेन की चपेट में आने से चूड़ी सिट संचालक सहित दो की मौत, नहीं हो सकी महिला की शिनाख्त

Fri, 02 Sep 2022 04:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 04:00 PM IST
सार

महिला की उम्र करीब 35 साल है। पुलिस ने बताया कि मृतका के शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला की पहचान होने के बाद ही उसके बारे में जानकारी हो सकेगी।

विज्ञापन
Two including bangle sit operator died after being hit by a train in Firozabad
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से महिला और चूड़ी सिट संचालक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतक महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहली घटना फिरोजाबाद के गांव दतौजी की है। बृहस्पतिवार देर रात ग्रामीणों की सूचना मिली कि 35 वर्षीय युवक का शव गांव दतौजी के समीप रेलवे लाइन पर पड़ा है। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। रेलवे ट्रैक पर पड़े शव की सूचना ग्रामीणों ने लाइनपार पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को कब्जे में लिया। शव की तलाशी लेने पर भी पुलिस को मृतक के पास से कोई ऐसी चीज नहीं मिल सकी, जिसके आधार पर मृतक की पहचान की जा सके। 
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद लोगों के माध्यम से पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर युवक के लापता होने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन करना शुरु कर दिया। परिजन युवक की खोजबीन करते हुए जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार (20) निवासी कटीनर की ठार थाना लाइनपार के रुप में की। परिवार के लोगों ने बताया कि युवक वाजिदपुर गांव में चूड़ी की सिट संचालित करता था। रात वह सिट बंद कर घर जा रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला महिला का शव 

वहीं दूसरी घटना में मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव राजपुर बलाई के ग्रामीण शुक्रवार सुबह रेलवे लाइन किनारे गए तो रेलवे ट्रैक पर महिला का शव पड़ा मिला। रेलवे ट्रैक पर महिला का शव पड़ा होने की सूचना पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर मक्खनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतका की पहचान कराने का प्रयास भी किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार का कहना है कि महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की उम्र करीब 35 साल है। मृतका के शव की पहचान को प्रयास किए जा रहे हैं। महिला की पहचान होने के बाद ही उसके बारे में जानकारी हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed