{"_id":"637a2be425c6d310896bb147","slug":"two-including-a-girl-suffering-from-fever-died-mainpuri-news-agr554116561","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित बच्ची सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित बच्ची सहित दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में बुखार के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुखार पीड़ितों की लगातार मौत भी हो रही है। रविवार को कुरावली में भट्टे पर निवास कर रहे एक तीन वर्षीय बुखार से पीड़ित बच्ची और औंछा क्षेत्र निवासी एक युवक की मौत हो गई। वहीं दिल का दौरा पड़ने से एक वृद्धा ने भी दम तोड़ दिया।
रविवार को ओपीडी का अवकाश था ऐसे में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। इमरजेंसी में ओपीडी का संचालन हुआ यहां 33 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया जिनमें 21 मरीज बुखार से पीड़ित थे। जिले में पिछले कुछ दिनों से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। कई इलाकों में बुखार के मरीज देखे जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में बुखार से चार मरीजों की मौत हो चुकी है। कुरावली के जैन भट्टा निवासी गुंजन की तीन साल की पुत्री चांदनी और औंछा थाना क्षेत्र के गांव बालमपुर निवासी जयवीर सिंह के 24 वर्षीय पुत्र हरिओम को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। रविवार की सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव चौहानपुर निवासी सुखवासी लाल की 65 वर्षीय पत्नी मायादेवी को रविवार की सुबह अचानक छाती में दर्द के साथ दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि तीनों ही मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया था। परिजन के अनुसार बच्चे और युवक को बुखार था जबकि वृद्धा को दिल का दौरा पड़ा।