फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two hundred eighty two candidates filled papers for President Mayor Councillor for UP Nikay Chunav in Agra

UP Nikay Chunav: आगरा में मेयर-पार्षद, अध्यक्ष के लिए 282 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे, अब केवल एक दिन बचा

Sun, 16 Apr 2023 11:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 11:34 PM IST
सार

UP Nikay Chunav: आगरा में नगर निगम में नामांकन के छठवें दिन मेयर-पार्षद व अध्यक्ष पद के लिए 282 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। अब नामांकन भरने के लिए केवल एक दिन बचा है। इस दिन लाव-लस्कर के साथ उम्मीदवारों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। 

 

विज्ञापन
two hundred eighty two candidates filled papers for President Mayor Councillor for UP Nikay Chunav in Agra
Up nikay chunav, निकाय चुनाव, यूपी चुनाव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में नगर निगम में नामांकन के छठवें दिन रविवार को मेयर, पार्षद, नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सभासद के लिए कुल 282 पर्चे भरे गए। मेयर पद के लिए निर्दलीय सरोज और कमलेश ने पर्चा भरा है। 100 वार्डों में 87 प्रत्याशियों ने पार्षद के लिए नामांकन किए हैं।

विज्ञापन


नगर निगम में मेयर का पद इस बार अनुसूचित वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। आम आदमी पार्टी से सुनीता दिवाकर, निर्दलीय नीलम सिंह और प्रीति ने पर्चे खरीदे हैं। नगर निगम के 100 वार्डों में पार्षद के लिए अब तक 1027 नामांकनपत्रों की बिक्री हो चुकी है। सबसे ज्यादा 71 पर्चे वार्ड 71 से 75 तक भरे गए हैं।
विज्ञापन


वार्ड 36 से 40 तक 69 और 56 से 60 व 86 से 90 तक 68-68 नामांकनपत्र बिके हैं। सबसे कम 33 पर्चे  वार्ड 6 से 10 में बिके हैं। सोमवार को नामांकन जमा करने की अंतिम दिन है। नामांकन के लिए निगम परिसर में बैरिकेडिंग की गई है। वाहनों को अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा से 18, निर्दलीय ने भरे 42 पर्चे

नगर निगम के मेयर व 100 वार्डों में पार्षदों के लिए अब तक 95 पर्चे भरे जा चुके हैं। जिनमें बहुजन समाज पार्टी से पार्षद के 18, अन्य दलों से 30 और 45 निर्दलीय ने नामांकन किए हैं। कांग्रेस से दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। 100 वार्डों में 54 वार्डों में आरक्षित वर्ग और 33 वार्डों में अनारक्षित वर्ग के प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। जबकि भाजपा, सपा से नामांकन का खाता तक नहीं खुला है।

पंचायत में अध्यक्ष के लिए 116, सभासद के 376 नामांकन पत्र बिके

  • नगर पंचायत अध्यक्ष पिनाहट: 17: नामांकन 1
  • नगर पंचायत अध्यक्ष फतेहाबाद: 32: नामांकन 4
  • नगर पंचायत अध्यक्ष किरावली: 19: नामांकन 5
  • नगर पंचायत अध्यक्ष खेरागढ़: 22: नामांकन 8
  • नगर पंचायत अध्यक्ष जगनेर: 17: नामांकन 1
  • नगर पंचायत अध्यक्ष दयालबाग: 2: नामांकन 2
  • नगर पंचायत अध्यक्ष स्वामीबाग: 7: नामांकन 4
  • पिनाहट नगर पंचायत वार्ड 1 से 13 तक: 45: नामांकन: 18
  • फतेहाबाद नगर पंचायत वार्ड 1 से 14 तक: 84: नामांकन 20
  • किरावली नगर पंचायत वार्ड 1 से 14 तक: 78: नामांकन 52
  • खेरागढ़ नगर पंचायत वार्ड 1 से 14 तक: 66: नामांकन 19
  • जगनेर नगर पंचायत वार्ड 1 से 10 तक: 44: नामांकन 17
  • दयालबाग नगर पंचायत वार्ड 1 से 10 तक: 22: नामांकन 15
  • स्वामीबाग नगर पंचायत वार्ड 1 से 10 तक: 37: नामांकन 19
  • नगर पालिका में अध्यक्ष 16 व सभासद के 162 नामांकन

सात नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए अब तक 117 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। जिनमें 16 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकनपत्र जमा किए हैं। इसी तरह पांच नगर पालिका में सभासद के लिए 482 नामांकनपत्र बिक चुके हैं। रविवार तक 162 प्रत्याशियों ने सभासद के लिए नामांकन किया है। इनमें नगर पालिका फतेहपुर सीकरी, शमसाबाद, एत्मादपुर, बाह व अछनेरा शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed