फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two hospitals failed to meet the standards to prevent corona infection in Agra

कोरोना संक्रमण रोकने के मानकों पर खरे नहीं उतरे दो अस्पताल, डीएम ने दिया यह आदेश

Wed, 20 May 2020 12:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 May 2020 12:40 AM IST
सार

डीएम ने दिए सीएमओ को आदेश, संचालकों से पूर्ण कराएं अधूरे मानक

विज्ञापन
Two hospitals failed to meet the standards to prevent corona infection in Agra
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मानकों पर शहीद नगर और देहली गेट स्थित एक-एक हॉस्पिटल स्वास्थ्य विभाग की जांच में खरे नहीं उतरे। हॉस्पिटल संचालकों से मानक पूर्ण कराने के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में मंगलवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कोविड नियंत्रण कार्यों की समीक्षा की। जिन अस्पतालों को मरीजों के उपचार के लिए चिह्नित किया है वहां इन्फेक्शन प्रिवेंशन टीम से जांच कराई। निरीक्षण में दोनों हॉस्पिटल में खामियां मिलीं। खामियां दूर कर इनकी दोबारा जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन



टेस्ट के लिए आधार कार्ड जरूरी

जिलाधिकारी ने सीएमओ और जिला अस्पताल के सीएमएस को स्मार्ट सैंपलिंग के आदेश दिए। उन्होंने सैंपल देने वाले का आधार कार्ड, पूर्ण पता और मोबाइल नंबर दर्ज करने के आदेश दिए। साथ ही सीएमएस से कहा कि जो सैंपल इकठ्ठा हो रहे हैं, उन्हें तत्काल जांच के लिए लैब भेजा जाए। 24 घंटे में जांच रिपोर्ट आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां 12 दिन पहले मिला केस, वहां बरतें सतर्कता

डीएम ने सीएमओ से कहा कि जिन क्षेत्रों में 12 दिन से कम समय में पॉजिटिव केस मिला है, वहां विशेष सतर्कता बरती जाए। नगरायुक्त से कहा कि जिन क्षेत्र में पॉजिटिव केस मिले हैं, वहां सैनिटाइजेशन कार्य प्राथमिकता पर किया जाए। पूरे कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज कराएं।

बार्डर पर न बरतें कोई लापरवाहीं

डीएम ने एसपी सिटी से कहा कि जिले के बॉर्डर पर ड्यूटी लगाएं। कोई लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दें। बैठक में एडीएम सिटी से कहा कि बाहर से जो प्रवासी आ रहे हैं उन्हें क्वारंटीन में रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed