फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Groups of Transgender Persons Clash Over Diwali Neg, Create Ruckus at Police Outpost

किन्नरों के दो गुट भिड़े: चौकी के सामने झगड़ा, जमकर हुई मारपीट; पुलिस के भी छूट गए पसीने

Fri, 16 Oct 2026 10:04 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 10:04 AM IST
सार

आगरा के टेढ़ी बगिया में दिवाली पर नेग मांगने को लेकर गुरु लक्की और किरन किन्नर के गुटों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पुलिस चौकी पर करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।
 

विज्ञापन
Two Groups of Transgender Persons Clash Over Diwali Neg, Create Ruckus at Police Outpost
किन्नरों के दो गुट आमने-सामने - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में बृहस्पतिवार को दिवाली पर नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद टेढ़ी बगिया पुलिस चौकी पर करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। दोनों ही एक-दूसरे के बाल पकड़ खींचने लगे। जमीन पर गिराकर एक किन्नर को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक विवाद गुरु लक्की और किरन किन्नर के गुट के बीच हुआ। इलाके में नेग मांगने और वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। करीब 22 साल पुराने इस विवाद के बीच दिवाली पर नेग मांगने को लेकर बृहस्पतिवार को फिर तनातनी हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मामला पुलिस चौकी तक पहुंच गया।
विज्ञापन


वहां पर किन्नरों ने अनैतिक हरकत भी की। चौकी पर दोनों पक्षों के जुटने से हंगामे की स्थिति बन गई। विवाद के दौरान बाल एक-दूसरे के बाल पकड़ कर पुलिस फोर्स के सामने आपस में मारपीट भी की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब एक घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मौके पर दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed