{"_id":"5be682ffbdec2269a12fcca7","slug":"two-groups-clash-in-lohamandi-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन सौ रुपये का तगादा करने पर दो पक्षों में विवाद, पथराव के बाद इलाके में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सौ रुपये का तगादा करने पर दो पक्षों में विवाद, पथराव के बाद इलाके में तनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के खातीपाड़ा (लोहामंडी) में शुक्रवार रात को 300 रुपये का तगादा करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। उनमें मारपीट के बाद पथराव हो गया। इस दौरान दूसरे समुदाय की महिला पत्थर लगने से घायल हो गई। इस पर महिला के परिवार के लोग आ गए। उन्होंने भी पथराव कर दिया। इससे मोहल्ले में सांप्रदायिक तनाव हो गया। सूचना पर तीन थानों की फोर्स पहुंच गई।
खातीपाड़ा मिश्रित आबादी क्षेत्र है। मोहल्ले की माहौर गली निवासी सुमित और सनी माहौर के बीच 300 रुपये के लेन-देन का विवाद चल रहा है। सुमित शुक्रवार रात 10 बजे सनी से तगादा करने गया था। दोनों में विवाद हो गया। सनी ने सुमित के थप्पड़ मार दिया।
कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आ गए। उन्होंने पथराव कर दिया। इससे गली में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घरों में छिपकर अपनी जान बचाई। पथराव के बीच मोहल्ले की शाहिदा घर के बाहर खड़ी थी। तभी उसे पत्थर लग गया। वह घायल हो गई।

महिला के परिजनों ने भी किया पथराव
कुछ ही देर में शाहिदा के परिवार के लोग आ गए। उन्होंने भी पथराव कर दिया। घरों की छतों से भी ईंट पत्थर फेंके गए। तकरीबन आधा घंटे तक पथराव हुआ। सूचना पर लोहामंडी, जगदीशपुरा और शाहगंज की फोर्स पहुंच गई।
सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि घायल महिला के परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस भी अपनी ओर से मुकदमा दर्ज करेगी। बलवाइयों की पहचान की जा रही है।
एक घंटे बाद आई पुलिस
क्षेत्र के लोगों का कहना था कि पथराव की सूचना पुलिस को तुरंत दे दी गई थी। मगर, पुलिस को आने में एक घंटा लग गया। तब तक बवाल करने वाले
भाग खड़े हुए। खातीपाड़ा में पहले भी बवाल हो चुके हैं। इसलिए यह इलाका काफी संवेदनशील माना जाता है।