फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two girls missing police engaged in search case registered for kidnapping of one

Agra: दो युवतियां लापता, तलाश में जुटी पुलिस, एक के अपहरण का मुकदमा हुआ दर्ज 

Sun, 10 Jul 2022 11:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Jul 2022 11:29 PM IST
सार

आवास विकास कॉलोनी से लापता हुई युवतियों का 54 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। पिता ने युवतियों को बहला-फुसलाकर अपहरण की आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन
two girls missing police engaged in search case registered for kidnapping of one
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में आवास विकास कॉलोनी की दो युवतियां 17 मई से लापता हैं। एक की उम्र 19 साल तो दूसरी की 26 साल है। कम उम्र की युवती के पिता ने बहला-फुसलाकर अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। 54 दिन बाद भी युवतियों को पुलिस बरामद नहीं कर सकी है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि दोनों युवतियों के घर पड़ोस में हैं। 17 मई को दोनों साथ घर से निकली थीं। अपने मोबाइल घर पर ही छोड़ दिए। कपड़े और अन्य सामान भी नहीं लेकर गई थीं। 19 वर्षीय युवती के पिता ने थाना में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। बाद में 24 मई को मुकदमा दर्ज कराया। इसमें दूसरी युवती को नामजद किया। कहा कि वह बेटी को अगवा कर ले गई है। दोनों अलग-अलग समाज से हैं। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि युवतियां सीसीटीवी फुटेज में साथ जाती नजर आई थीं। आईएसबीटी पहुंची थीं। इसके बाद कहां गईं पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस जानकारी जुटा रही है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। दोनों के अन्य परिचितों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

 

नहीं मिला लापता किशोर, परिजन परेशान

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से 16 वर्षीय सूरज 19 दिन से लापता है। मां ने बेटे के अपहरण की आशंका जाहिर की है। मुकदमे में एक को नामजद किया है। पावर हाउस कॉलोनी, यमुना ब्रिज निवासी प्रेमलता ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि बेटा सूरज कक्षा नौ पास है। 22 जून से लापता है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मगर, बेटा अब तक नहीं मिला है। वह बेटे की तलाश में भटक रही हैं। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक प्रभूदयाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूरज की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed