फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two girl students died under suspicious circumstances in mainpuri after returned to college

UP News: कॉलेज से लौटते ही बिगड़ी हालत, एक ही गांव की दो छात्राओं की मौत; मरने से पहले कही थी ये बात

Wed, 28 Aug 2024 11:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 28 Aug 2024 11:59 AM IST
सार

मैनपुरी में कॉलेज से लौटते ही दो छात्राओं की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों एक ही गांव की रहने वाली थीं। मरने से पहले पेट में दर्द होने की बात कही थी। 

विज्ञापन
Two girl students died under suspicious circumstances in mainpuri after returned to college
कुरावली सीएचसी में भर्ती छात्रा अंशिका, मौजूद परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक ही गांव की दो छात्राएं मंगलवार को एटा स्थित कॉलेज से घर वापस लौटीं थीं। अचानक दोनों की तबीयत खराब हो गई। परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गांव पहुंच कर जानकारी जुटाई। छात्राओं की मौत की वजह को लेकर परिजन व पुलिस दोनों संशय में है।
विज्ञापन


कुरावली थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी देवेंद्र सिंह यादव की पुत्री अंशिका (16) और कुंवर सिंह की पुत्री दिव्या (17) सहेलियां थीं। दोनों जनपद एटा के आरकेएस इंटर कॉलेज गोलाकुआं रोड में 12वीं की छात्राएं थीं। मंगलवार की सुबह दोनों कॉलेज पढ़ने के लिए गईं थीं।
विज्ञापन

शाम के समय दोनों घर वापस लौटीं तो कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ता देख परिजन घबरा गए। अंशिका को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली लेकर पहुंचे। वहीं दिव्या को परिजन एटा के एक अस्पताल ले गए।
 

दोनों ही छात्राओं को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। छात्राओं के शव गांव पहुंचने के बाद कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान भी मौके पर पहुंच गई। छात्राओं के परिजन से जानकारी ली।
 
विज्ञापन

परिजन बस पेट में दर्द होने की जानकारी दी रहे हैं। दोनों ही छात्राओं के पिता घर पर न होने के चलते पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है। पुलिस ने परिजन को समझाया। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

दो छात्राओं की कॉलेज से लौटने के बाद हालत बिगड़ी और मौत हो गई। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। दोनों ही छात्राओं के पिता घर पर नहीं हैं। घटना संदिग्ध है, इसलिए परिजन को समझाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगो की कार्रवाई की जाएगी। -विनोद कुमार, एसपी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed