फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two friends lost their lives in the greed of fish

मछलियों के लालच में दो दोस्तों को पड़े जान के लाले

Sun, 03 Jul 2022 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two friends lost their lives in the greed of fish
बाह (आगरा)। बटेश्वर में शुक्रवार की रात मछली पकड़ने के लालच में पहुंचे फिरोजाबाद के दो दोस्तों को अपनी जान बचाने के लाले पड़ गए। पुलिस को देखकर भागते समय दोनों 20 फुट गहरी खाई में गिर गए थे। रातभर चोट के दर्द से कराहते रहे। शनिवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज को बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से परिजन फिरोजाबाद के जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात फिरोजाबाद के बसई मोहम्मदपुर थाने के चंद्रवार गांव निवासी कृष्णा और नगर चूरा गांव निवासी मोनू बाइक से बटेश्वर पहुंचे। यहां यमुना नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान बटेश्वर चौकी की पुलिस वहां गश्त करते हुए पहुंच गई। पुलिस से बचने के लिए दोनों बाइक छोड़कर शौरीपुर की ओर भागे। शक हुआ कि पुलिस पीछा कर रही है। इसी डर के चलते रात के अंधेरे में 20 फुट गहरी खाई में गिर गए। जिससे लगी चोट के चलते रात भर खाई में दर्द से कराहते पड़े रहे। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची बटेश्वर चौकी की पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां उन्होंने बताया कि पुलिस से बचने के चक्कर में 20 फुट गहरी खाई में गिर गए थे। जानकारी पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बाह संजीव शर्मा ने बताया कि दोनों युवक रात में खाई में गिर कर घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
मां बोली मछली पकड़ने के लिए निकले थे
बाह सीएचसी पर पहुंची मोनू की मां राजाबेटी ने पुलिस को बताया कि खाने के लिए मछली पकड़ने को दोनों बटेश्वर आए थे। पुलिस के डर से भागते समय हादसा हो गया। इतनी गहरी खाई में गिरने के बाद भी जान बच जाने से परिजन इसे ने भगवान की दया बताते रहे। एसओ ने बताया कि छानबीन के बाद बाइक परिजनों के हवाले कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed