{"_id":"66c442b766868cf69700352d","slug":"two-friends-died-due-to-bike-slipping-in-etah-news-2024-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बनी काल: सड़क पर फिसल गई बाइक, दो दोस्तों की मौके पर ही मौत; आए थे मौसी के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बनी काल: सड़क पर फिसल गई बाइक, दो दोस्तों की मौके पर ही मौत; आए थे मौसी के घर
Tue, 20 Aug 2024 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:46 PM IST
सार
बाइक की रफ्तार दो दोस्तों के लिए काल बन गई। रक्षाबंधन के अगले दिन मौसी के घर से लौट रहे दो दोस्तों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
छोटू और विकास के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र में बाइक की रफ्तार दो दोस्तों के लिए काल बन गई। दोनों दोस्त बाइक से रक्षाबंधन के अगले दिन मौसी के घर से आ रहे थे। गांव दरबपुर के पास उनकी बाइक फिसल गई। रफ्तार अधिक होने की वजह से वे बाइक को नियंत्रित नहीं कर सके और काफी दूर तक घिसटते हुए चले गए। गंभीर रूप से घायलो दोनों दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दरबपुर के नजदीक बाइक फिसलने से विकास पुत्र रूप सिंह निवासी कासिमपुर और छोटू उर्फ नरेंद्र पुत्र मुकेश निवासी नगरिया बीच मारहरा की मौत हो गई। विकास का परिवार फरीदाबाद में रहता है। वह रक्षाबंधन से एक सप्ताह पहले त्योहार मनाने के लिए आया था। बताया गया है कि शाम 8:00 बजे छोटू की अपनी भाभी से बात हुई थी। वो मौसी के घर से भाभी के यहां आने का वादा कर वापसी कर रहा था। रास्ते में ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास के चाचा तूफान सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह-सुबह हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद विकास के परिवार को फरीदाबाद सूचना दी गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।