फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two fraudsters who cheated on the pretext of job arrested in mainpuri

Mainpuri: नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार, फर्जी अफसर बनकर लेते थे इंटरव्यू

Thu, 21 Jul 2022 05:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Jul 2022 05:06 PM IST
सार

आरोपियों ने मैनपुरी के युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ठगे थे। इसके अलावा भी कई युवाओं को धोखाधड़ी का शिकार बनाया। 

विज्ञापन
Two fraudsters who cheated on the pretext of job arrested in mainpuri
जालसाजी के आरोपी पिता-पुत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। जालसाजों ने एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर कई युवाओं को ठगी का शिकार बनाया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास में कई अन्य घटनाएं भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन


एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि सदर कोतवाली में बालाजी पुरम निवासी हर्ष आर्य से एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर 1.62 लाख रुपये की ठगी की गई थी। इसके अलावा कुश गुप्ता व कई अन्य लोगों के साथ नौकरी के नाम पर ठगी की शिकायतें मिली थीं। एसपी ने इंस्पेक्टर कोतवाली/साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह को खुलासे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को निर्देशित किया था। 

विज्ञापन

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 

बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर ने एक सूचना पर देवी रोड बाईपास से ठगी करने वाले दो जालसाज आयुष कुमार और रमेश कुमार निवासी गांव छाछा थाना भोगांव को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं को निशाना बनाते थे। उन्हें नौकरी दिलाने का लालच देकर रुपये ठगते थे, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी उपलब्ध कराते थे। आरोपियों के कब्जा से ठगी के 34 हजार रुपये भी बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नकली अधिकारी बनकर किया साक्षात्कार

इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि पकड़े गए जालसाज आयुष ने बताया कि वह अपने साथी शुभम भारती निवासी दीवानी रोड, आशीष निवासी हंस नगर के साथ मिलकर एयरपोर्ट के ग्राउंड स्टाफ में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करते थे। ठगी का कुछ रुपये आयुष ने अपने पिता रमेश के खाता में भी डलवाया था। शुभम द्वारा विजय राठौर नाम का अधिकारी बनकर कई लोगों का फर्जी साक्षात्कार भी लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed