{"_id":"613e3fb48ebc3e3ee775f6ab","slug":"two-female-patients-died-due-to-difficulty-in-breathing-mainpuri-news-agr5072718115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस लेने में दिक्कत के चलते दो महिला मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस लेने में दिक्कत के चलते दो महिला मरीजों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला अस्पताल पहुंचे दो मरीजों की मौत हो गई। दोनों मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हुई जबकि दूसरा मरीज मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। सांस के तीन अन्य मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई थी।
रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सांस लेने में परेशानी के चलते आठ मरीज भर्ती कराया गए। गांव कांकन निवासी रामसिंह की पत्नी गंगा देवी (80) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में परेशानी थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। रविवार को परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बिछवां के गांव रामनगर निवासी राजवती (75) को रविवार को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां जब तक उनका उपचार शुरू होता उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से सांस लेने में दिक्कत के चलते भर्ती कराए गए तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
ईएमओ की ड्यूटी कर रहे डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गंगादेवी को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उनकी उपचार के दौरान मौत हुई। राजवती को परिजन जब उनके पास लेकर पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।