फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   TWO FARMER DIED IN ROAD ACCIDENT

सराय लतीफ पुलिया के पास सड़क हादसे में किसान की मौत

Tue, 08 Mar 2022 12:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
TWO FARMER DIED IN ROAD ACCIDENT
कुरावली। रविवार की रात जीटी रोड सराय लतीफ पुलिया के पास एक किसान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रूस्तमपुर निवासी किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह किसी दावत कार्यक्रम से वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर निवासी ग्रीश चंद्र यादव (45) रविवार को एक दावत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एटा क्षेत्र में गए थे। रात करीब नौ बजे जब वह बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। जीटी रोड पर सराय लतीफ पुलिया के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में ग्रीश चंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से एटा के किसान की हुई मौत
कुरावली (मैनपुरी)। गांव लखौरा खुर्द के पास वाहन का इंतजार कर रहे जनपद एटा निवासी एक किसान को रविवार की शाम पिकअप ने टक्कर मार दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में किसान की मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद एटा क्षेत्र के गांव भटमई निवासी किसान सुखवीर सिंह (32) रविवार को किसी काम से कुरावली आया था। शाम करीब चार बजे गांव लखौरा खुर्द के पास वापस गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी मार्ग से गुजर रही एक पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुखवीर गंभीर रूप से घायल हो गया, घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से किसान को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर थाने पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed