फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two fake teachers dismissed failing in teacher recruitment exam in Firozabad

फिरोजाबाद: शिक्षक भर्ती परीक्षा में फेल होने पर भी नौकरी पाने वाले दो शिक्षक बर्खास्त

Fri, 23 Aug 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 23 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two fake teachers dismissed failing in teacher recruitment exam in Firozabad
Fake Teacher
प्रदेश में 68 हजार शिक्षक भर्ती में आयोजित लिखित परीक्षा में फेल होने के बाद भी नौकरी पाने वाले जिले के दो शिक्षकों को हाईकोर्ट के आदेश पर शासन द्वारा कराई गई जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग से बर्खास्ती का आदेश गुरुवार को जारी कर दिया गया। प्रदेश में कुल 49 शिक्षक बर्खास्त किए गए हैं। 68 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा 27 मई 2018 को हुई थी। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय नगला गुमान में तैनात कविता यादव एवं प्राथमिक विद्यालय गगनपुर एका में तैनात सहायक अध्यापक सुनील कुमार को बर्खास्त किया गया है। यह बर्खास्ती शासन के आदेश पर की गई है। पांच सितंबर 2018 को इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्रों का वितरण हुआ था। जनपद में करीब 450 शिक्षकों की भर्ती हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा की जांच हुई तो फर्जीवाड़ा सामने आया था। जांच में यह शिक्षक लिखित परीक्षा में फेल पाए गए। जबकि शासन स्तर से भेजी गई सूची में इन दोनों शिक्षकों के नाम थे जिसके आधार पर इन्हें नियुक्ति दे दी गई थी। फर्जीवाड़ा कर इन शिक्षकों के नाम सूची में शामिल किए गए थे। दो शिक्षकों पर हुई कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा।

अरविंद पाठक, बीएसए फिरोजाबाद ने जानकारी दी कि दो शिक्षकों की बर्खास्तगी कर दी गई है। यह शिक्षक 68 हजार शिक्षक भर्ती की परीक्षा में फेल थे। शासन के आदेश पर बर्खास्तगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed