फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two examination centers of degree college were canceled due to cheating cases In Agra

Agra: बोलकर कराई जा रही थी नकल, दो परीक्षा केंद्र निरस्त; अन्य दो पर अनियमितता की शिकायत पर पर्यवेक्षक तैनात

Wed, 07 Feb 2024 04:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Feb 2024 04:37 PM IST
सार

परीक्षा के दौरान बोलकर नकल कराई जा रही थी। शिकायत पर दो परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिए गए। अन्य दो पर अनियमितता की शिकायत पर पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन
two examination centers of degree college were canceled due to cheating cases In Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चल रही विषम सेमेस्टर की परीक्षा में दो केंद्रों पर बोलकर नकल कराए जाने का मामला पकड़ा गया है। परीक्षार्थियों की कॉपियों में 80 फीसदी से अधिक उत्तर समान रूप से हल किए गए थे। दोनों परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


वहीं, अनियमितता की शिकायत पर दो परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के मुताबिक श्री रघुवीर सिंह महाविद्यालय, उतरारा, फिरोजाबाद में 31 जनवरी को पहली पाली में बीए तृतीय सेमेस्टर की समाजशास्त्र की परीक्षा में उड़नदस्ते ने सामूहिक नकल पकड़े जाने की संस्तुति की थी। 

विज्ञापन

वहीं, जेएस मेमोरियल महाविद्यालय, नौरंगाबाद, भोगांव में दो फरवरी को पहली पाली में बीकॉम पांचवें सेमेस्टर की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा के दौरान उड़नदस्ते ने सामूहिक नकल पकड़ी थी। उड़नदस्तों के मुताबिक ओएमआर में परीक्षार्थियों की कॉपियों में 80 फीसदी से अधिक प्रश्नों के उत्तर एक जैसे दिए गए थे। बोलकर नकल कराए जाने की रिपोर्ट दी गई।

दोनों केंद्रों को निरस्त कर दिया गया है, यहां आवंटित परीक्षार्थियों की परीक्षाएं सात फरवरी से बदले हुए केंद्रों पर कराई जाएंगी। जेएस मेमोरियल महाविद्यालय का केंद्र श्री दरवारी लाल महिला महाविद्यालय, केतगी नगर को बनाया गया है। 

विज्ञापन

जबकि भारतीय कपिल मुनि डिग्री कॉलेज, बेवर की परीक्षा जीएसएम कॉलेज ऑफ एडवांस एजूकेशन, बेवर में और पंडित रविंद्र देव इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन, मानिकपुर का केंद्र सियाराम लोधी महाविद्यालय, जसनपुर में डाला गया है। वहीं, श्री रघुवीर सिंह महाविद्यालय, उतरारा का केंद्र श्री रशाल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जसराना, फिरोजाबाद में डाला गया है।

यहां पर्यवेक्षक की निगरानी में होगी परीक्षा

श्रीज्वाला प्रसाद शर्मा शिक्षण संस्थान, फतेहपुर सीकरी रोड, कोरई, किरावली और श्री प्रताप सिंह महाविद्यालय, पीलीपोखर हाथरस रोड, आगरा की आगामी परीक्षाएं पर्यवेक्षक की निगरानी में कराई जाएंगी। इन केंद्रों पर अनियमितता की शिकायत विश्वविद्यालय को मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed