फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two examination centers canceled after mass copying caught during exam

सामूहिक नकल पर बड़ी कार्रवाई: विश्वविद्यालय ने अलीगढ़ और एटा के दो परीक्षा केंद्रों को किया निरस्त

Sun, 10 Apr 2022 12:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 12:01 AM IST
सार

जिन परीक्षा केंद्रों को निरस्त किया गया है, उनमें एक केंद्र अलीगढ़ का और दूसरा एटा का है। इनकी जगह नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आगे की परीक्षाएं नए केंद्रों पर कराई जाएंगी। 

विज्ञापन
Two examination centers canceled after mass copying caught during exam
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी व बीकॉम पाठ्यक्रमों की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान आठ अप्रैल को सामूहिक नकल पकड़े जाने पर दो केंद्र निरस्त कर दिए गए हैं। राजेश कुमार साधना देवी महाविद्यालय कार्सेन एटा और श्री फतेह सिंह महाविद्यालय बाकनेर खैर अलीगढ़ की जगह दूसरे केंद्र बनाए गए हैं। आगे की परीक्षाएं नए केंद्रों पर होगी। 

विज्ञापन

परीक्षार्थी झुंड में बैठकर कर रहे थे नकल

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट ने राजेश कुमार साधना देवी महाविद्यालय, कार्सेन, एटा (कोड 382) में सामूहिक नकल पकड़ी थी। परीक्षार्थी झुंड में बैठकर प्रश्नों का उत्तर लिख रहे थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी कुलपति प्रो. विनय पाठक के आदेश पर परीक्षा केंद्र को बदल दिया गया है। आगे की परीक्षाएं राजरानी महाविद्यालय, बहोरनपुर कासगंज (कोड 605) में कराई जाएगी। 

विज्ञापन

यहां कक्ष निरीक्षक करा रहा था नकल 

श्री फतेह सिंह महाविद्यालय बाकनेर खैर, अलीगढ़ (कोड 704) में उड़नदस्ते ने कक्ष निरीक्षक को बोलकर नकल कराते पकड़ा। उसके पास प्रश्नों के उत्तर लिखे हुए मिले। उड़नदस्ते की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा केंद्र को निरस्त किया गया है। इस केंद्र के परीक्षार्थियों को एमसीएस एजूकेशनल इंस्टीट्यूट वाजिदपुर, खैर, अलीगढ़ (776) में डाला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डिबार केंद्रों की सूची जारी नहीं की गई 

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गत सत्र की परीक्षा में जिन केंद्रों पर सामूहिक नकल पकड़ा था, उन पर की गई कार्रवाई सार्वजनिक नहीं की गई। इस बार डिबार केंद्रों की सूची भी नहीं जारी की गई थी। प्रकरण को यूएफएम कमेटी के परीक्षा समिति में रखा गया था, रिपोर्ट पर आपत्ति के बाद एक समिति बना दी गई थी। इसके बाद आगे की कार्रवाई नहीं की गई। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि जिन केंद्रों पर शिकायत मिली थी, उनको केंद्र नहीं बनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed