फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two dies in accident on yamuna expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक के हुए दो टुकड़े, चालक और क्लीनर की मौत

Tue, 09 Apr 2019 05:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Apr 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
two dies in accident on yamuna expressway
हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक - फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह 5:30 बजे महावन के गांव खप्परपुर (माइल स्टोन-123) के पास डिवाइडर से ट्रक टकराने पर चालक और क्लीनर की मौत हो गई। 
विज्ञापन


स्लीपर लादकर कोलकाता के दुर्गापुर से गाजियाबाद ट्रक जा रहा था। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने खिड़की तोड़कर दोनों के शव निकाले। पुलिस चालक को झपकी आने से हादसा होना बता रही है।

हुजरा, थाना पहाड़ी (भरतपुर) निवासी इरशाद (28) पुत्र कमरुद्दीन भतीजे मुश्ताक के ट्रक को चलाता था। इसी गांव का मुबारिक (27) पुत्र आसो क्लीनर था। 

चालक और क्लीनर ट्रक में स्लीपर लादकर कोलकाता के दुर्गापुर से गाजियाबाद के लिए चले। मंगलवार सुबह ट्रक थाना महावन के गांव खप्परपुर के पास पहुंचा ही था कि अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


महावन पुलिस ने शवों को ट्रक से बमुश्किल बाहर निकाला। केबिन डिवाइडर की दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हुआ ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। इससे चालक और क्लीनर की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed