फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two dies, four injured in truck auto collision in mathura

अलग अलग हादसों में दो युवकों की मौत, छह घायल, हंगामा पर हाईवे जाम

Mon, 17 Dec 2018 08:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Dec 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
two dies, four injured in truck auto collision in mathura
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना हाइवे क्षेत्र में नौकरी के लिए जा रहे युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और पौन घंटे तक हाईवे जाम रखा। बाद में पुलिस के पहुंचने पर जाम खुल सका। वहीं, दूसरी घटना में टेंपों सवार एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए हैं।  
विज्ञापन


थाना हाईवे के एटीवी कट के समीप बाइक से कार के शोरूम में नौकरी को जा रहे 27 वर्षीय संदेश पुत्र तालेबर सिंह निवासी चंद्रपुरी (मूल निवासी बबूर का नगला, सादाबाद) को सुबह करीब 9.30 बजे पीछे से आ रहे धान से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस के पहुंचने पर जाम खुल सका। युवक की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ही हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ हाईवे अनूप सरोज ने बताया कि घटनास्थल पर एकत्रित हुए लोगों ने कुछ देर के लिए जाम लगाया था जिन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर

दूसरी घटना में नगला देह मांट निवासी दो भाई 40 वर्षीय ओमवीर व 20 वर्षीय विष्णु पुत्र नेत्रपाल निवासी नगला देह मांट टेंपो से मथुरा के लिए निकले थे। इन्हें मथुरा से ट्रेन पकड़नी थी। टेंपों में पूजा पत्नी हुकम सिंह निवासी गांव कोयल राया, लखन निवासी सादाबाद, गुड्डा पुत्र रोशन सिंह निवासी सादाबाद, अतर सिंह पुत्र हुकम सिंह निवासी राया व विक्रम पुत्र हरपाल निवासी खरबा राया भी सवार थे। 


जैसे ही टेंपो गांव गौसना के निकट पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह पलट गया। इस दौरान मौके पर ही ओमवीर की मौत हो गई जबकि अन्य 6 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और विलाप करने लगे। बाद में परिजनों ने विष्णु को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed