फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two dies after car overturns on Yamuna Expressway

बेटे की सगाई करने कार से जा रहा था परिवार, हादसे में मां समेत तीन की मौत, आठ घायल

Mon, 02 Jul 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 02 Jul 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
two dies after car overturns on Yamuna Expressway
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में रविवार को एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक करने की चक्कर में अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


कार सवार परिवार के लोग बेटे की सगाई करने फिरोजाबाद जा रहे थे। हादसे में सगाई की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें नयति हास्पिटल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दिल्ली के नजफगढ़ के दीनपुर में रहने वाले सत्यभान अपने बेटे राहुल की सगाई करने के लिए पूरे परिवार के साथ गाड़ी से फिरोजाबाद के लिए निकले थे। गाड़ी को राहुल ही चला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरीर के गांव ओहावा के पास ही पहुंचे ही थे कि ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हुई गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंची सुरीर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने सभी को बामुश्किल बाहर निकाला। 

इनमें से एक बच्ची और सत्यभान की पत्नी की मौत हो चुकी थी, जबकि नौ लोग घायल थे। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां एक और महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद सभी घायलों को नयति हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।
 
सुरीर थाना पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली प्रभारी ओम सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई और आठ लोग घायल हुए हैं। 

ये लोग हुए हादसे के शिकार

मरने वाले में शिमला देवी (36) पत्नी सत्यभान, रोजाश्री (52) पत्नी सोनीराम, प्रियांशी (सात) पुत्री अरविंद कुमार हैं। जबकि मोना(5) पुत्री अरविंद, राखी(13) पुत्री सत्यभान, गुंजन पुत्री संदीप, नीतू (26) पत्नी रंजीत, निर्मला (40) पत्नी मुकेश, ललिता (23) पत्नी अरविंद, ज्योति (12) पुत्री मुकेश, राहुल (23) घायल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed