फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two died, more than 38 sick due to vomiting and diarrhea

Agra News: उल्टी और दस्त से दो की मौत, 38 से अधिक बीमार

Fri, 26 Jul 2024 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Jul 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two died, more than 38 sick due to vomiting and diarrhea
सिढ़पुरा (कासगंज)। विकास खंड सिढ़पुरा के ग्राम बसई में उल्टी और दस्त के प्रकोप से दो युवतियों की मृत्यु हो गई। जबकि 38 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया। बृहस्पतिवार को टीम ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की जांच की।गांव बसई निवासी जैनब (18) पुत्री वकील अहमद की बृहस्पतिवार को उल्टी-दस्त से अचानक तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाते समय युवती की मृत्यु हो गई। वहीं, 22 जुलाई को भी एक अन्य महिला रहमत (22) पुत्री इश्तियाक अहमद की उल्टी-दस्त से तबीयत बिगड़ गई थी। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने 24 जुलाई बुधवार को दम तोड़ दिया। उल्टी-दस्त से दो युवतियों की मौत की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा के प्रभारी डॉ. आमिर ने स्वास्थ्य टीम के साथ गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच की। शिविर में 125 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 38 मरीजों को उल्टी-दस्त, बुखार और बदन दर्द जैसी परेशानी होने पर टाइफाइड और मलेरिया की भी जांच कराई गई। सभी को मौके पर ही दवा वितरित की गई। स्थानीय ग्रामीण मुकीम खान, अजमत, आमिर, आरिफ और अंसार ने बताया कि गांव के तालाब की सफाई न होने और कीटनाशक का छिड़काव न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। अगर जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पूरा गांव बीमारी की चपेट में आ सकता है। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि एक युवती व एक महिला की उल्टी-दस्त के कारण मौत हुई है। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य टीम को मौके पर भेजा गया था। ग्रामीणों की जांच कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed