{"_id":"5de9f7f88ebc3e55003c2ba3","slug":"two-died-in-road-accident-at-etah-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटाः शादी की दावत खाकर लौट रहा युवक हुआ हादसे का शिकार, महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटाः शादी की दावत खाकर लौट रहा युवक हुआ हादसे का शिकार, महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Fri, 06 Dec 2019 12:15 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में गुरुवार देर रात सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हुई। हादसे में युवक कार की चपेट में आ गया। वहीं महिला को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
थाना सकीट के गांव बावली के पास आदेश (22) पुत्र रामप्रकाश निवासी देवनगर सकीट की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया है कि आदेश कुमार की बावली गांव में रिश्तेदारी है और वह लड़की की शादी में दावत खाने गया था। दावत खाने के बाद गांव के बाहर पेट्रोल पंप पर टहलने चला गया तभी हादसे का शिकार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने हादसे के बाद युवक को जिला अस्पताल भेज दिया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा हादसा थाना अवागढ़ क्षेत्र के कस्बा बसुंधरा के पास का है। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने महिला के शव को रात में गांव में रखा। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन पहुंचे।