फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two dengue patients reported in agra

Agra: पुलिसकर्मी और एक किशोर में डेंगू की पुष्टि, अब तक मिल चुके 17 मरीज

Fri, 18 Nov 2022 12:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Nov 2022 12:51 PM IST
सार

आगरा में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। नवंबर में अब तक नौ मरीज मिल चुके हैं। गुरुवार को एक पुलिसकर्मी और किशोर में डेंगू की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन
two dengue patients reported in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

आगरा जिले में बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मी सहित दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में की गई जांच में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, एसएन मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में दो अन्य मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों फिरोजाबाद जिले के रहने वाले हैं।    

विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन के पास नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले 27 वर्ष के पुलिसकर्मी में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज घर पर ही है। उसकी स्थिति ठीक है। दूसरा मरीज किशोर उम्र (16 वर्ष) का है। वह नगला अर्जुन, खंदौली का रहने वाला है। 

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती कराने की दी सलाह 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोर के पिता से बात की। उन्होंने बताया कि वह किशोर को घर ले गए हैं। उसे कमजोरी महसूस हो रही है। इस पर मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि दोनों मरीजों के घर पर शुक्रवार को टीम पहुंचेगी। एंटी लार्वा का छिड़काव करने के साथ अन्य गतिविधियां भी कराई जाएंगी। वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू की पुष्टि वाले मरीजों के बारे में सूचना फिरोजाबाद जिले को दे दी गई है। 

नवंबर में ही नौ मरीज पाए गए 

ठंड की दस्तक के बीच भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। नवंबर माह में नौ मरीज सामने आ चुके हैं। अक्तूबर में जिले में एक भी डेंगू का मरीज नहीं मिला था। सितंबर में जरूर मरीज सामने आए थे। जिला मलेरिया अधिकारी का कहना है कि लोगों को कुछ दिन और खुद को मच्छर से बचाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed